हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसीÓ 17 तारीख को भारत के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा भारत में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में थिएटर्स में लगी हुई है। इनमें कॉमेडी से लेकर एक्शन जॉनर तक की फिल्में शामिल हैं। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है।
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया जैसे स्टार्स से सजी ये मच अवेटेड फिल्म भारत में शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
पहले दिन इसने शुक्रवार को 17.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं वीकएंड पर इसकी कमाई में और इजाफा हुआ। फिल्म ने शनिवार को 22 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.40 करोड़ का हो गया है।
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी धमाल 4 ने भी वीकएंड का पूरा फायदा उठाया है। फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 111.50 करोड़ का हो गया है।
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ईविल डेड बर्नÓ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 1.77 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 24.22 करोड़ का हो गया है।
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फाÓ ज्यादा दर्शकों को इंप्रैस नहीं कर पाई है। फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में गिर गया है। फिल्म ने शनिवार को केवल 48 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 57.13 करोड़ का हो गया है।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगलÓ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 38 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 132.43 करोड़ का हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

