दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाटी जल्द ही अपनी नई एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म आदर्श कुटुम्बम हाउस नंबर: 47 के साथ सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वेंकटेश ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर्स साझा करते हुए इस खबर पर मुहर लगाई और लिखा, आदर्शकुटुंबम के दरवाजे 2 अक्टूबर को पूरी दुनिया में खुलेंगे। इस बड़े ऐलान के बाद से ही उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और उत्साह काफी बढ़ गया है।
बता दें कि आदर्श कुटुम्बम हाउस नंबर: 47 में वेंकटेश और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, वेंकटेश एक और प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी नाम वेंकी-अनिल5 है। अनिल रविपुडी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हैदराबाद में एक पूजा समारोह के साथ हुई है। इसमें नंदमुरी कल्याण राम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाएंगे।
डायरेक्टर अनिल रविपुडी के डग्गुबाती वेंकटेश और नंदमुरी कल्याण राम के साथ बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का प्रोडक्शन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। अस्थायी रूप से वेंकीअनिल5 नाम की इस फिल्म को 18 जून को हैदराबाद में एक पारंपरिक मुहूर्त पूजा समारोह के साथ लॉन्च किया गया, जो वर्तमान में बन रही सबसे बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्मों में से एक की शुरुआत का प्रतीक है।
सुरेश प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पूजा समारोह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वेंकटेश, कल्याण राम और कीर्ति सुरेश नजऱ आ रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

