नई दिल्ली ,20 जुलाई ,। फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्पेन की नौजवान टीम का खेल इतना शानदार था कि लियोनेल मेसी के पास भी इसका कोई जवाब नहीं था. और जब मैच खत्म हुआ, तो स्पेन ने ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे मेसी की आंखों में आंसू थे. स्पेन दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतकर फुटबॉल की दुनिया में टॉप पर पहुंच गया है.
फेरान टोरेस ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल किया जो यकीनन उनके करियर का सबसे बेहतरीन गोल था. इसी गोल की बदौलत रविवार को हुए फाइनल में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीत हासिल की. गोल, डिफेंस, टैक्टिस से इतर यहां भी डोनाल्ड ट्रंप खबरों में रहें जो होस्ट देश के राष्ट्रपति के नाते फाइनल देखने पहुंचे थे. ट्रंप ने अपनी आदत से मजबूर होकर फुटबॉल के इस शानदार मौके को भी अपने रंग में रंगना चाहा लेकिन फैंस की हूटिंग के सामने उनकी एक न चली.
बिन बुलाए मेहमान बनने की कोशिश
जब डोनाल्ड ट्रंप और फीफा के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए मैदान पर आए, तो स्टेडियम में मौजदू 80 हजार से ज्यादा लोगों ने जबरदस्त हूटिंग की. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पेन की जीत की पार्टी में बिना बुलाए शामिल होने की कोशिश की थी. ट्रंप ‘मरीन वनÓ हेलीकॉप्टर से स्टेडियम पहुंचे. मैच शुरू होने से लगभग 45 मिनट पहले राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर स्टेडियम के ऊपर से उड़ा था. मैच के दौरान वे इन्फेंटिनो के साथ लग्जरी सीटों वाले एक शीशे से कवर हिस्से में बैठे थे. उनके आस-पास कई बड़े लोग और पूर्व खिलाड़ी भी बैठे थे, जिनमें स्पेन के राजा फेलिप ङ्कढ्ढ, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम शामिल थे.
अमेरिका का राष्ट्रगान बजने के बाद स्टेडियम की वीडियो स्क्रीन पर कुछ देर के लिए ट्रंप को दिखाया गया. भीड़ में कुछ लोगों ने हूटिंग की, लेकिन ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान दूसरे स्पोर्ट्स इवेंट्स में इससे ज्यादा हूटिंग झेलना पड़ी है. हालांकि, जब स्पेन की जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और इन्फेंटिनो प्रेजेंटेशन के लिए मैदान पर आए, तो पूरे स्टेडियम में जोरदार हूटिंग होने लगी. व्हाइट हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके आने से पहले भीड़ का शोर लगभग 78 डेसिबल था, जो ट्रंप के मैदान पर आते ही 84 डेसिबल तक बढ़ गया.
इसके बाद, जब ट्रंप ने स्पेन को वर्ल्ड कप ट्रॉफी सौंपी, तो उन्होंने पोडियम के किनारे टीम के साथ खड़े होकर जश्न में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन इन्फेंटिनो ने चुपचाप उन्हें वहां से हटा दिया. याद कीजिए कि इसी स्टेडियम में पिछले साल हुए क्लब वर्ल्ड कप में ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, जब ट्रंप ने चैंपियन चेल्सी को ट्रॉफी सौंपी थी और खिलाडिय़ों को हैरान करते हुए जश्न में शामिल होने की कोशिश की थी.
बता दें कि ट्रंप दोबारा चुने जाने के बाद कई स्पोर्ट्स इवेंट्स में शामिल हुए हैं. पिछले साल, वह सुपर बाउल, टेनिस के स् ओपन, डेटोना 500 और गोल्फ के राइडर कप में शामिल हुए थे. इस साल, वह कई गोल्फ इवेंट्स, कॉलेज फुटबॉल की नेशनल चैंपियनशिप गेम और हृक्च्र फाइनल के तीसरे गेम में शामिल हुए, जहां न्यूयॉर्क निक्स के लोकल फैंस ने उनकी हूटिंग की.
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

