-राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन लगातार आठवीं बार प्रथम
अयोध्या 20 जुलाई (आरएनएस)। जनपद में रक्तदान के क्षेत्र में एक बार फिर राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दोहराते हुए लगातार आठवीं बार सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली संस्था का गौरव प्राप्त किया। ब्लड मैन के नाम से चर्चित युवा समाजसेवी आकाश गुप्ता के नेतृत्व में संस्था को वर्ष 14 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2026 के दौरान 360 यूनिट रक्तदान कराने पर जिला ब्लड बैंक द्वारा प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि पिछले सात वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सर्वाधिक रक्तदान कराने का रिकॉर्ड राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के नाम दर्ज हुआ। इस अवधि में सावन कृपाल रूहानी मिशन ने 220 यूनिट रक्तदान कराकर दूसरा तथा संकल्प सेवा संस्थान ने 141 यूनिट रक्तदान कराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 41 अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष आकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, महासचिव विजय वर्मा, सचिव खुशबू शाही तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्वेता राज सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मान ग्रहण किया। संस्था को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार सिंह एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सादिक अहमद ने अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन वर्ष 2016 से अब तक 180 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर करीब 12,000 मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्था को देश के लगभग दस राज्यों में सम्मानित किया जा चुका है तथा संस्था का नाम वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स, लंदन में भी दर्ज है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने इस उपलब्धि को सभी रक्तदाताओं को समर्पित करते हुए कहा, यह सम्मान वास्तव में उन सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं का है, जिन्होंने संस्था पर विश्वास जताया और जरूरत पडऩे पर आधी रात में भी मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने के लिए तत्पर रहे। यही रक्तदाता हमारी सबसे बड-़ी ताकत और प्रेरणा हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

