कोटद्वार,21 जुलाई (आरएनएस ) ।कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा और उसके राजस्व ग्राम तैडिय़ा के ग्रामीणों ने सांसद अनिल बलूनी से क्षेत्र के विकास के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन कानूनों की जटिलताओं के कारण दशकों से बुनियादी विकास कार्य प्रभावित हैं जिससे स्थानीय लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान बिनीता ध्यानी के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से सांसद ज्ञापन भेजा गया है। कहा कि करीब 40 परिवारों वाला तैडिय़ा गांव ग्राम पंचायत कांडा से पांच किलोमीटर दूर स्थित है। गांव का एक हिस्सा कॉर्बेट पार्क के कोर जोन और शेष बफर जोन में होने के कारण सड़क, बिजली और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वन क्षेत्र में कच्चे हल्के मोटर मार्ग और अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन की स्वीकृति देने की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

