अंबिकापुर,22 जुलाईं (आरएनएस) । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात शाखा पुलिस ने शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने वाले एक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी चालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन क्रमांक ष्टत्र 15 ष्ठक्च 9653 को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम श्रीकांत राजवाड़े उर्फ पाड़ू राजवाड़े, उम्र 38 वर्ष, निवासी सरईटिकरा, थाना दरिमा बताया।पुलिस के अनुसार, चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।माननीय न्यायालय ने मामले में सुनवाई के बाद मोटरसाइकिल चालक को 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।पूरी कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित यातायात पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

