भिलाई,22 जुलाईं (आरएनएस)। कोहका क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़कर नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 8,950 रुपये की नगदी बरामद कर विधिवत जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को शांतिनगर भिलाई निवासी सुमंत कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुरूद रोड, कोहका स्थित पी. मिश्रा एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का संचालन करता है। 18 जुलाई की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अगले दिन सुबह पहुंचने पर दुकान का शटर टूटा मिला। जांच करने पर गल्ले में रखी करीब 60 हजार रुपये की नगदी चोरी होने का पता चला।शिकायत पर थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1027/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी शक्ति सिंह (27 वर्ष) ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी मूल रूप से बैरिया, जिला बलिया (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में रामनगर, भिलाई में रह रहा था।शटर तोड़कर दुकान में घुसा था आरोपीपुलिस के मुताबिक आरोपी ने रात के समय दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की 8,950 रुपये की नगदी बरामद कर जब्त की गई है।पुलिस चौकी स्मृतिनगर की त्वरित कार्रवाई से मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा हुआ। पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

