बलौदाबाजार-भाटापारा, 22 जुलाई (आरएनएस)। जिले में श्री खोमन सिन्हा ने बुधवार को औपचारिक रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) के पद का पदभार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी नवीन पदस्थापना आदेश के तहत उनका स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के पद से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में किया गया है।पदभार ग्रहण करने के अवसर पर श्री अभिषेक सिंह ने श्री खोमन सिन्हा को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।श्री खोमन सिन्हा के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन से जुड़ी नई जिम्मेदारियों का संचालन अब उनके नेतृत्व में होगा।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

