रायपुर,22 जुलाईं (आरएनएस) । राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह महिला थाना के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया ग या है। टीम द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने जुटाए जा रहे हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।पुलिस के अनुसार, युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

