भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन का हुआ आयोजन
प्रयागराज 22 जुलाई (आरएनएस)। बुधवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा के में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर उत्तरी का जिला पंचायत सभागार, शहर दक्षिणी का राजर्षि मंडपम व शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन आरडी गार्डन बेनीगंज में आयोजित किया गया। स
म्मेलन में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बूथ समितियों को पूरी तरह से सक्रिय और फुल-प्रूफ बनाने पर जोर दिया और कहा कि बूथ समितियां नियमित बैठक करके कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक भाव पैदा करने पर फोकस करें। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि प्रत्येक बूथ पर पिछली बार से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा जाए।
मंच से बूथ अध्यक्ष का नाम बुलाकर बूथ प्रबंधन और योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। शहर दक्षिणी विधान सभा में आयोजित बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि आज इस बूथ सम्मेलन में आप सभी का जोश और उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रमी है।
शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।
शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, शहर पश्चिमी में विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह व शहर उत्तरी विधानसभा में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

