एस.एस राजामौली और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म एसएसएमबी29 (ग्लोबट्रॉटर) पर जो बड़ा अपडेट आने वाला था और वो आ गया है. फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का बतौर विलेन फर्स्ट लुक सामने आ गया है. राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सभी ने एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया है. इस फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी. इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
राजामौली ने फिल्म ग्लोबट्रॉटर (एसएसएमबी29) से बतौर विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, पृथ्वी के साथ पहला शॉट शूट करने के बाद, मैं उनके पास गया और कहा कि तुम उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हो जिन्हें मैंने अब तक जाना है, इस भयावह, निर्दयी और शक्तिशाली खलनायक कुंभा को जीवंत करना रचनात्मक रूप से बहुत संतोषजनक था, वास्तविकपृथ्वी को कुर्सी पर बैठने के लिए धन्यवाद… सचमुच… ग्लोबट्रॉटर.
इससे पहले आज राजामौली ने फिल्म से लोगों को बड़ा हिंट दिया था. राजामौली ने सुबह-सुबह एक एक्स पोस्ट जारी किया था. राजामौली के इस एक्स पोस्ट ने उनके फैंस की बेताबी को और ज्यादा बढ़ा दिया था. राजामौली ने अपने पोस्ट में बताया था कि आज फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक कभी भी आ सकता है.
अपने एक्स पोस्ट में राजामौली ने लिखा था, तीनों के साथ सेट पर क्लाइमेक्स की शूटिंग के बीच, ग्लोबट्रॉटर इवेंट को लेकर और भी तैयारियां चल रही हैं, क्योंकि हम अब तक जो कुछ भी कर चुके हैं, उससे कहीं बढ़कर कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं… 15 नवंबर को आप सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है, इससे पहले, हम आपके हफ्ते को खास बनाने जा रहे हैं, आज सबसे पहले पृथ्वी का लुक सामने आ रहा है…
हाल ही में, प्रियंका ने हैदराबाद आकर एक वीडियो शेयर किया था. इस पर देसी गर्ल के फैंस बहुत खुश हुए थे. प्रियंका ने क्लिप में महेश बाबू को भी टैग किया था, जो कि फिल्म की प्रोग्रेस की ओर इशारा करता है. राजामौली की एसएसएमबी29, जिसमें साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, अपनी एलान के बाद से ही चर्चा में है.
इससे पहले, अभिनेता के जन्मदिन पर, राजामौली ने साझा किया था कि फिल्म से जुड़ी पहली अपडेट नवंबर 2025 में आएगी. अब, जैसा कि फैंस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, मेकर्स ने अपने स्पेशल कार्यक्रम के बारे में बताया.
महेश बाबू के अलावा, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्माता 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक प्रोग्राम में फिल्म के टाइटल का खुलासा करेंगे, जिसे शाम 6 बजे से जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हाल ही में 2 नवंबर, 2025 को भारत (महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका (महिला) विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीम के दौरान तारीख की घोषणा की गई थी.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

