पटना , 08 नवंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव के जनसभा जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट के हेलीपेड पर जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और सांसद राजीव प्रताप रूडी से भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर राकेश सिंह ने उनको बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर और राधे कृष्ण मंदिर का पत्ता देकर बधाई दिया और एनडीए गठबंधन की जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, युवा मोर्चा सुमंत बाबा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। राकेश सिंह ने कहा कि यह मुलाकात एनडीए गठबंधन की मजबूती को दर्शाती है और हमें उम्मीद है कि इस बार भी एनडीए गठबंधन की जीत होगी ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

