नई दिल्ली , 08 नवंबर (आरएनएस)। हरियाणा स्थित सामाजिक उद्यम ADKMAKERS PRIVATE LIMITED, जिसकी पहचान उसके विज़न “आधुनिक, समृद्ध और कुशल भारत” के रूप में है, ने उत्तराखंड के विभिन्न ज़िलों में ग्रामीण परिवारों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। उत्तराखंड सरकार की रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (REAP) के अंतर्गत कार्य करते हुए, ADKMAKERS ने क्लस्टर लेवल फेडरेशनों (CLFs), सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (SHGs) और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशनों (FPOs) के साथ मिलकर स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग में सुधार किया है तथा उन्हें प्रत्यक्ष बाज़ार संपर्क (Market Linkage) उपलब्ध कराया है। इस पहल से ग्रामीण उत्पादकों, विशेषकर महिला समूहों को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त हुई है। ADKMAKERS का सहयोग IRMA ISEED Foundation (इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद, जिसे अब त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है) से है, जो सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। यह साझेदारी ग्रामीण उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को सशक्त बना रही है। ADKMAKERS के प्रयासों से अब तक 500 से अधिक ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिला है। उत्पादों को बाज़ार में स्थान दिलाने, ब्रांड पहचान बनाने और स्थानीय इकाइयों को प्रशिक्षण देकर कंपनी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

