गाजियाबाद ,09 नवंबर(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके के रेलवे ट्रैक पर सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे मिली, जब लोगों ने ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना लोनी कमिश्नरेट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शव पोल नंबर 11/4 और 11/5 के बीच ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटा हुआ था। देखने से ही लग रहा था कि युवक की मौत किसी ट्रेन से टकराने या गिरने की वजह से हुई है। मृतक के शरीर और सिर पर गहरी चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे ये साफ है कि टक्कर काफी जोरदार थी। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिनाख्त के दौरान पुलिस को मृतक के दाहिने हाथ पर कुछ लिखा हुआ मिला। करीब से देखा गया तो पता चला हाथ पर ‘पदम (प_ा) नेत्रपाल सिंह, पुत्र भगत सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, गांवड़ी भजनपुरा’ लिखा हुआ था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि घटना से संबंधित और जानकारी प्राप्त हो सके।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसे में हुई है या फिर मामला कुछ और है। पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ पर लिखी जानकारी के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मृतक के परिवार से संपर्क करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

