जशपुरनगर, 09 नवंबर (आरएनएस)। जिले जशपुर में 06 से 09 नवम्बर 2025 तक जम्बूरी 2025 का आयोजित की गई है। इस दौरान वन विभाग द्वारा नीमगांव में बर्डवॉक का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से आये पर्यटकों द्वारा बर्डवॉक के दौरान नीमगांव वेटलैण्ड में आये प्रवासी पक्षियों को देखा। नीमगांव में उपस्थित प्रवासी पक्षी के कुल 51 प्रजाति को देखा गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया।

