०सुव्यवस्थित आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जशपुरनगर, 09 नवम्बर (आरएनएस)। यज्ञ नगर गोकुल धाम कण्डोरा में 12 नवंबर को आयोजित गोकुला अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम नन्द जी पांडेय सहित महाकुल यादव समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और आमजन की सुविधा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

