हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। कनखल स्थित मिश्रा गार्डन के स्थानीय निवासियों ने गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह पाठ के उपरांत स्त्री संगत द्वारा कीर्तन सुनाया गया। जिसके बाद भाई सोहन सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव ने ऊंच नीच को समाप्त किया। उनका जीवन आपसी भाईचारा बनाने और समाज की कुरीतियों को दूर करने में व्यतीत हुआ। उन्होंने धर्म के सिद्धांत की स्थापना कर विश्व को शांति और सौहाद्र का संदेश दिया। इस अवसर पर संत त्रिलोचन सिंह, संत मंजीत सिंह, संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, ज्ञानी पंकज सिंह, बाबा मोहन सिंह, बाबा तीरथ सिंह, हरविंदर सिंह रिंकू, महेंद्र सिंह नीटू, बलदेव सिंह, हरविंदर सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह, सरबजीत कौर, संदीप कौर, सिमरन कौर, मनिंदर कौर, कुलवंत कौर, अमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, डा. शीलू भाटिया, गौरव भिंडर, जतिन हांडा, विनोद जोशी, महेश वर्मा, अजय गर्ग, चक्षु गोयल, रॉबिन ग्रोवर, अशोक, दलजीत सिंह, इंदरजीत सिंह बिट्टू, आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

