00, फटी बनियान में गिरते-पड़ते बोला- ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप हैÓ
रायपुर , 09 नवंबर (आरएनएस)। तोमर बंधुओं के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 6 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की अवैध वसूली, हथियार और हिंसक वारदातों में शामिल यह आरोपी जून महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसे ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला, तो उससे नारा लगवाया गया पराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का रायपुर में जुलूस निकाला। इस दौरान वह लंगड़ाते हुए और कई बार गिरते हुए नजर आया। उसकी बनियान फटी हुई थी और वह बार-बार नारा लगाता दिखा अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।कुछ देर बाद वीरेंद्र तोमर बेहोश होकर गिर पड़ा। जब वह चलने में असमर्थ हुआ, तो पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन में बैठाकर थाने ले गए। इस दौरान उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद रही, जो चीखती-चिल्लाती नजर आई।रायपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी के खिलाफ थाना तेलीबांधा और पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आम्र्स एक्ट और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से अवैध वसूली से संबंधित करोड़ों रुपये के हिसाब-किताब के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रूबी तोमर विस्टों फाइनेंस नामक ग्रुप बनाकर उगाही करता था। इससे पहले की गई तलाशी में आरोपी के घर से अवैध हथियार भी जब्त किए गए थे।ुलिस के अनुसार, तोमर बंधु वीरेंद्र और रोहित सिंह तोमर दोनों जून महीने से फरार थे। पुलिस ने उन्हें पकडऩे के लिए राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर में लगातार छापेमारी की। आरोपी मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और बार-बार ठिकाने बदल रहे थे, जिससे पुलिस को लोकेट करने में दिक्कत हो रही थी। आखिरकार, रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर में रूबी तोमर को ट्रैक कर उसकी रेकी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
त्रिपाठी
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

