०सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से संभावित वारदात टली
०शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने धमतरी पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
धमतरी 09 नवंबर (आरएनएस)। एसपी.धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस ने टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए-: “धमतरी पुलिस द्वारा शहर में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। संक्षिप्त विवरण:आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी हेतु रवाना हुई थी।इसी दौरान ईतवारी बाजार के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिलाई माता मंदिर के समीप धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को डरा धमका रहा है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा रामबाग के पास दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।पुलिस टीम ने मौके पर प्रफुल्ल कुमार गजबीए को हाथ में स्प्रिंग नुमा धारदार बंटची चाकू (सिल्वर रंग का) लिए हुए पकड़ा।मौके पर गवाहों के समक्ष चाकू जप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप0 क्र0 304/2024धारा: 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराथ पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजो गया है।आरोपी का नाम:प्रफुल्ल कुमार गजबीए पिता संजय गजबीए, उम्र 27 वर्ष,साकिन दानीटोला, महार पारा,धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि-: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल धमतरी पुलिस नियंत्रण कक्ष या निकटतम थाने में दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

