दतिया 10 नवंबर (आरएनएस)। शासन निर्देशानुसार जनपद पंचायत सेवढ़ा क्ष्ज्ञेत्र अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर हे पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन का कार्य ग्राम स्तरीय दल द्वारा किया जा रहा है। सत्यापन दल में सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं सेक्टर अधिकारी एडीईओ, पीसीओ सम्मिलित है। सत्यापन दल द्वारा ईकेवाईवसी से शेषरहे हितग्राहियों की ई केवाईसी भी कराई जा रही है। जनपद पंचायत सेवढ़ा अंतर्गत कुल 13301 हितग्राहियों का भौतिक सत्यान का कार्य कराया जा रहा है। भौतिक सत्यान के दौरान कुल 330 ऐसे पेंशनधारी पाए गए जिनके फिंगर प्रिंट आधार अपडेट आदि के चलते ई केवाईसी पूर्ण नहीं हो पा रही थी उन सभी हितग्राहियों का पंचनामा तैयार कर पेंशन जारी रखने की कार्यवाही की गई।
सत्यापन दल द्वारा अभी तक कुल 13208 हितग्राहियों के सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है सत्यापन दल द्वारा डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही समस्त पात्र हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजना अंतर्गत लाभान्वित भी किया जा रहा है इसके साथ ही दिव्यांगता की तुरंत पहचान हेतु ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन 30 अक्टूबर से निरंतर जारी है। शिविर में जीरो से 18 वर्ष तक के समस्त बच्चों में दिव्यांगता की तुरंत पहचान हेतु मेउीकल बोर्ड से आए विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जा रहा है साथ ही दिव्यांग प्रमाण-पत्र से वंचित बच्चों केा प्रमाण पत्र बनाने की अनुंशसा भी की जा रही है। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय सीमा में हितग्राहियों तक पहुंचाना है।

