दतिया 10 नवंब (आरएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 नवम्बर से 14 नवम्बर तक सम्पूर्ण प्रदेश में विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को जिला जेल दतिया में विधिक सहायता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में न्यायाधीश सुश्री स्वप्निल वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी विभूति तिवारी एवं लीगत एण्ड डिफेंस काउंसिल की ओर से चीफ केएन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
इस दौरान बताया गया कि विधिक सहायक कैंप का उद्देश्य कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों, पुनर्वास प्रक्रियाओं और मुक्त कानूनी सहायता सेवाओं की उपलब्धता के बारं में शिक्षिति करना हे। कानूनी सहायता प्राप्त कैदियों के लंबित मामलों की अद्यतन जाकनारी प्रदान पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिससे पारदर्शिता और समय पर न्याय सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा भावानात्मक कल्याण को बढ़ावा देने और समाज में उने प्रभावी पुनर्मिलन में सहयता के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सहायता सुझाव साझा किए जायेंगे।
विधिक सहायता कैंप में उपस्थित सजायाफता एवं हवालती बंदियों को बताया गया कि इस दौरान सजायाफता कैदियों से अपील होने के संबंध में पूछतांछ की गई। साथ ही हवालातियों से सभी के पास अभिभाषक होने संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान महिला बैरिक में जाकर निरीक्षण कर उनकी छोटी-मोटी मुलाकात जैसी समस्याओं का निराकरण किया गया।

