दतिया 10 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज सोमवार को शाम 5 बजे कलेक्टर चैंबर में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का मूल्यांकन करने एवं आवश्यक सुधार लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर वानखड़े द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रमों की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर वानखडे ने निर्देश दिए कि बिना ई-अटैण्ड़स के किसी भी चिकित्सक अथवा स्टॉफ की वेतन आहरित न की जाए।
बैठक के दौरान निर्देश दिए कि पोषण पुर्नवास केन्द्रों में अधिक से संख्या में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर भर्ती कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उचाड़ स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव हेतु अतिशीघ्र महिला नर्सिग स्टॉफ की पदस्थापना की जाए। बैठक के दौरान उन्होंने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण एवं मरम्त कार्यो पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार ब्लॉक स्तर पर योजनाओं की निरंतर निगरानी और रिपोर्टिंग के साथ आयोजित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

