दतिया 10 नवंबर (आरएनएस)। दतिया जिले में आए दिन कृषि उपज मंडी समिति दतिया एवं इन्दरगढ़ में खरीदी को लेकर किसानों द्वारा मंडी व्यवस्था को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिससे कृषकों एवं व्यापारियों के बीच कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो रही थी जिसके संदर्भ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया भारसाधक अधिकारी द्वारा मंडी सचिव फूल सिंह जाटव को व्यवस्थाओं को सुधार करने हेतु लेख किया गया, किन्तु जाटव द्वारा उक्त समस्याओं के निवारण हेतु किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया जा रहा था तथा उनके कार्य व्यवहार से दर्षित हो रहा था कि श्री जाटव मंडी व्यवस्था को लेकर निर्मित होने वाली समस्याओं को नियंत्रित करने में असफल है।
उक्त शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा मंडी व्यवस्था में परिवर्तन करे हुए राजकुमार यादव प्र. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखड दतिया को अपने कार्य के साथ-साथ मंडी सचिव दतिया का प्रशासनिक एवं सामान्य प्रभार वित्तीय अधिकारों को छोड़कर एवं जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्र. वरिष्ठ अधिकारी विकासखण्ड़ सेवढ़ा को अपने कार्य के साथ-साथ मंडी सचिव इन्दरगढ़ का प्रशासनिक एवं सामान्य प्रभार वित्तीय अधिकारों को छोड़कर सौंपा गया है।

