दुर्ग, 11 नवम्बर (आरएनएस)। जि़ले के बोरी गाँव में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज़ होता जा रहा है। एक हफ़्ते से जारी इस धरना-प्रदर्शन में अब स्कूली छात्र-छात्राएँ भी शामिल हो गए हैं। ग्रामीणों ने स्कूल बंद कर प्रदर्शन स्थल पर पहुँचकर सरकार से शराब दुकान का प्रस्ताव रद्द करने की मांग की है।
तेज़ धूप और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय बोरी के गेट के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 10 से 12 गाँवों के लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक शराब दुकान का प्रस्ताव पूरी तरह से रद्द नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

