0 15 नवंबर से धान खरीदी लेकिन छत्तीसगढ़ का किसान परेशान, बिहार के लोग बदलाव चाहते है
रायपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की साय सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा, धान खरीदी शुरू होने वाली है लेकिन अब तक ना तो टोकन जारी हो रहा है और न ही आंदोलनरत सहकारी सोसायटियों के मुद्दों पर कोई चर्चा की जा रही है।
पूर्व सीएम ने कांग्रेस बीजेपी शासनकाल में की धान खरीदी की तुलना: भूपेश बघेल ने कहा, एग्रीस्टैक में रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण लाखों किसान धान बेचने से वंचित हो जाएंगे। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि पिछले साल का धान अभी भी संग्रहण केन्द्रों में पड़ा हुआ है. जिसमें अंकुर निकलने लगा है। राइस मिलरों को सड़ा धान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है. बघेल ने अपनी सरकार में धान खरीदी की तुलना करते हुए कहा, हमारी सरकार सुचारू रूप से धान खरीदी करती थी वैसी यह सरकार नहीं कर पा रही है।
कानून व्यवस्था पर भूपेश का हमला
पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई है। गुंड़े बदमाशों को पुलिस का डर नहीं है। छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बन गया है. पुलिस वसूली में लगी हुई है।
बिजली के दाम बढ़ाने का आरोप
हॉफ बिजली बिल के मामले में भूपेश बघेल ने कहा, घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ मनमाना बिजली बिल दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिजली कम दी जा रही है। भूपेश ने कहा, भाजपा सरकार को अभी दो साल पूरे भी नहीं हुए और तीन बार बिजली बिल को बढ़ा दिया गया है।
बिहार चुनाव पर भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव पर कहा कि वहां परिवर्तन की स्थिति है। लोग चाहते हैं शिक्षा अच्छी मिले, रोजगार मिले, पलायन रुके। उन्होंने कहा, बिहार के युवा शिक्षा के लिए, रोजगार के लिए पलायन के लिए आक्रोशित है, निश्चिंत ही परिवर्तन होगा। पूर्व सीएम बीजेपी सरकार पर साम्प्रदायिक झगड़े करवाने का भी आरोप लगाया।
भूपेश बघेल ने बिहार में प्रशांत किशोर के चुनाव नहीं लडऩे पर कहा , प्रशांत किशोर सही मायने में अपर क्लास के वोट काट रहे थे, वे बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे थे। प्रशांत किशोर के चुनाव नहीं लडऩे के फैसले से सभी स्तब्ध हैं. जो मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, 150 का आंकड़ा पार कर रहे थे, चुनाव लडऩे से मना कर दिए। बघेल ने आगे कहा, इसके पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हाथ है। अमित शाह खुद वहां बैठे है, वो प्रत्याशियों को धमका रहे है। नीतीश को, मंत्री को सभी को धमका रहे हैं। समझा जा सकता है वहां क्या स्थिति बनी हुई है।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

