
0 रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, संदिग्ध स्थानों में की जा रही तगड़ी जांच
0 हाईअलर्ट जारी किया गया राज्य में, खुफिया एजेंसी सतर्क
रायपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में लालकिले के पास हुए ब्लास्ट के बाद आज छत्तीसगढ़ में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन इसके लिए इतियात बरत रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आतंकवादी गुट द्वारा किए गए धमाके पश्चात गृहमंत्रालय द्वारा पूरे भारत देश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि यहां पर पूरे प्रदेश में एतियात के तौर पर सभी संदिग्ध स्थलों की जांच की जा रही है।
वीवीआईपी मूवमेंट की सुरक्षा छग पुलिस को सौंप दी गई है। स्टेट हैंगर और एयरपोर्ट में 100 प्रतिशत प्रशिक्षित जवानों को तैनात किया गया है, यहां पर सुरक्षा दस्ते एवं हथियार बंद गनमैन की तैनाती की गई है। सीआईएसएफ के जवानों को भी लगाया गया है, सामान्य यात्रियों की भी जांच की जाएगी।
रेलवे स्टेशन में भी डॉग क्वायड तैनात कर दिया गया है। यहां पर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। विशेषकर सामान्य डब्बों पर नजर रखी जा रही है। बस स्टैण्ड पर भी नजर रखी जा रही है ताकि लोगों पर नजर रखा जा सके। होटलों तथा रिसार्ट में भी विशेष जांच अभियान चल रहा है।
गृहमंत्री ने आज इस संबंध में आज कुछ अधिकारियों से चर्चा की है। विभिन्न जिलों तथा विशेषकर अंतर्राज्यीय जिलों के नाकों में भी विशेष चैकिंग जारी है। राजधानी के संदिग्ध एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
राजधानी के शॉपिंग मॉल एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र जैसे टैक्सी स्टैण्ड तथा सभी क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गृहविभाग के खुफिया एजेंसी को सतर्क कर दिया है तथा केन्द्रीय खुफिया एजेंसी को भी सक्रिया कर दिया गया है।
आर.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

