बीजापुर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। * जिले के *बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती नेशनल पार्क एरिया* में मंगलवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच *भीषण मुठभेड़* जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में *कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना* जताई जा रही है, जबकि जवानों ने *कई बड़े नक्सली नेताओं को घेर लिया है।* पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की एक *बड़ी बैठक* सरकार की *एंटी नक्सल नीति* को लेकर आयोजित की जा रही है। इसके बाद सोमवार देर रात *सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा बटालियन* की संयुक्त टीम को जंगल में भेजा गया। मंगलवार सुबह करीब *10 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच आमना-सामना* हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। खबर है कि मुठभेड़ अब भी *रुक-रुककर जारी है, और जवानों ने इलाके को चारों ओर से **घेराबंदी कर रखा है।* *बीजापुर एसपी* ने बताया कि ऑपरेशन अभी चल रहा है और क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, *डिप्टी सीएम विजय शर्मा* ने मुठभेड़ पर बयान देते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ *योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन चल रहे हैं। जो लोग आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें **सुरक्षित रास्ता और पुनर्वास की सुविधा* दी जाएगी। लेकिन यदि नक्सली हमला करते हैं, तो *जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे।* फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे नेशनल पार्क इलाके को घेर लिया है और *सर्च ऑपरेशन तेज* कर दिया गया है।
०

