दतिया 11 नवंबर (आरएनएस)।जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग दतिया गिरजा साहू ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग दतिया द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अब सभी शिक्षकों के लिए ईएचआरएमएस पोर्टल के ई-अटैण्ड़स मॉड्यूल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विभाग द्वारा ई-अटैण्डस मॉड्यूल विकसित कर लाइव कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत् अब शिक्षकों की उपस्थिति मोबाईल एप के माध्यम से फेस रिकग्रिशन सिस्टम द्वारा दर्ज की जायेगी। पूर्व में भी विभागीय शिक्षक संस्थानों में यह प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए ग थे, किन्तु कई संस्थानों द्वारा इसका समुचित पालन नहीं किया जा रहा है। 1 नवम्बर से प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज की जानी आवश्यक होगी। इसका उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन एवं जबावदेही सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने संस्था के शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिदिन ई-अटैण्ड़स मॉड्यूल के माध्यम से दर्ज कराना सुनिश्चित करें जो संस्थान या शिक्षक इस व्यवस्था का पालन नहीं करेंगे उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

