भोपाल 11 नवंबर (आरएनएस)।नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के विशेष आतिथ्य में राज्य गौरव सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की उपस्थिति में मंगलवार को राजधानी के रेडिशन होटल में सिविक पब्लिक वेलफेयर सर्विस द्वारा आयोजित राज्य गौरव सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री बागरी व निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने समारोह को संबोधित करते हुए सम्मानित व्यक्तियों द्वारा समर्पण भाव एवं सकारात्मक सोच के साथ समाज को नई दिशा देने हेतु किए गए कार्यों की सराहना की और सम्मानित व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां, आयोजन समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

