सीहोर 11 नवंबर (आरएनएस)। शहर के बीएसआई मैदान पर मंगलवार को विदिशा और भोपाल के मध्य फाइनल मैच खेला गया। एक तरफा मैच में भोपाल ए की टीम ने विदिशा को एक तरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। मैच के उपरांत बीडीसीए और डीसीए के पर्यवेक्षकों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। बीएसआई मैदान पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में बीडीसीए-डीसीए के सहयोग से जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सीहोर, भोपाल, राजगढ़, रायसेन और विदिशा आदि की टीम शामिल रही। डीसीए के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में सचिव अतुल तिवारी-कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा ने सफल प्रतियोगिता का संचालन किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि विदिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में दस विकेट खोकर 74 रन बनाए थे। इसमें लक्ष्य ने 19 और मुतिज भार्गव ने 14 रन की पारी खेली। वहीं भोपाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेद पाठक ने चार विकेट, देव कन्नोजिया, केवन जोसफ और वेदांत अग्रवाल दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल की सलामी जोड़ी आर्यवीर ने 49 रन और धैर्य तिवारी ने 28 रन बनाकर 9.4 ओवर में दस विकेट से यह मुकाबला जीता। मैच के अंत में बीडीसीए के चयनकर्ता अरविन्द वर्मा, अभिनाश पाठक, सुभाष बोरहना, शुभम बोरहना, निर्णायक नागेन्द्र व्यास, अजय चंदेल, स्कोरर शिवम दुबे आदि ने खिलाडिय़ों से भेंट की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, सुरेन्द्र रल्हन, नवनीत तोमर, इरफान हुसैन, भारत गुप्ता, कमलेश पारोच, मदन कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी आदि शामिल है। वहीं मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक पुनित चतुर्वेदी ने बीडीसीए और डीसीए को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी है। आगामी दिनों में चयनकर्ताओं के द्वारा टीम का गठन किया जाएगा।

