0 जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच प्रात: 10.00 बजे से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है
0 बीजापुर जिले के नेशनल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया
बीजापुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 11/11/2025 के सुबह 10.00 बजे से ष्ठक्रत्र बीजापुर, ष्ठक्रत्र दंतेवाड़ा एवं स्ञ्जस्न की सयुंक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 06 माओवादी के शव, ऑटोमैटिक हथियार इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने कहा कि आज के अभियान का परिणाम, जिसमें 06 कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए हैं, सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है। यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

