श्रावस्ती 12 नवंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार ने माह-अक्टूबर, 2025 की सीएम डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग जारी की है Óजिसमें विकास एवं राजस्व कार्य की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है, वहीं राजस्व कार्यों की रैंकिंग में भी जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यह रैंकिंग जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व कार्यों एवं विकास कार्यों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। माह-अक्टूबर, 2025 के अन्त में समीक्षा के बाद राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों की रैंकिंग जारी की गयी है।
जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए जाने हेतु जनपद के सभी विभागों के कार्यों की जमीनी स्तर पर दैनिक रूप से समीक्षा की जा रही है। जनपद को माह अक्टूबर, 2025 की समीक्षा में राजस्व कार्यों में कुल प्राप्तांक-10 में से 9.34 अंक प्राप्त हुए हैं जो 93.40 प्रतिशत है। वहीं विकास कार्यों में कुल प्राप्तांक-10 में से 9.38 अंक प्राप्त हुए है जो 93.80 प्रतिशत है। जिले में प्रशासनिक कार्यों, जनसुनवाई-समाधान, कानून व्यवस्था व जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व एवं विकास कार्यों के उत्कृष्ठ क्रियान्वयन के कारण सी0एम0 डैशबोर्ड पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। माह-अक्टूबर, 2025 में सी0एम0 डैशबोर्ड पर कुल 49 विभागों के 119 कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी जिसमें जनपद श्रावस्ती को 104 कार्यक्रमों में ए-श्रेणी प्राप्त हुआ है तथा 56 कार्यक्रमों में जनपद प्रथम स्थान पर है।
उन्होने यह भी बताया कि मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का शासन की मंशानुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुये योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों एवं विकास कार्यों की विभिन्न योजनाओं के अन्र्तगत चिन्हित परफार्मेंस इंडीकेटर्स की निरन्तर समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुये जनपद की रैंकिग को प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। परफार्मेंस इंडीकेटर्स पर निरंतर अनुश्रवण करते हुये जनपद के समग्र विकास को गतिशीलता प्रदान की जा रही है, योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं की जायेगी। इसके लिये जनपद के समस्त अधिकारीगण को शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाये जाने हेतु सतत रूप से मेहनत करने की आवश्यकता है, जिससे जनपद विकास के सभी मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त कर सकेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

