श्रावस्ती 12 नवंबर (आरएनएस )। शासन द्वारा आई0जी0आर0एस0 माह-अक्टूबर, 2025 की रैंकिंग जारी की गयी है, जिसमें जनपद श्रावस्ती द्वारा प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करते हुये लगातार टाप-10 जनपदों में है। गौरतलब है कि जनपद में जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रतिदिन 10 बजे से जनसुनवाई एवं प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की दैनिक समीक्षा की जा रही है। आगामी 03 दिवस के लंबित संदर्भों के निस्तारण की दैनिक 05 बजे एवं असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के गुणवत्ता का परीक्षण हेतु दैनिक सायं 09 बजे समीक्षा की जा रही है। जनपद में शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों की निस्तारण की गुणवत्ता के परीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जिनके माध्यम से निस्तारण आख्या का परीक्षण कराते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्वयं निस्तारण की गुणवत्ता का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। जनशिकायतों के निस्तारण के वास्तविक स्थिति की जानकारी हेतु शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप जनपद में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए समस्त अधिकारीगण को आम जनमानस की समस्या के समाधान हेतु प्रयास किए जाने हेतु निरंतर अनुश्रवण एवं निर्देशित किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप जनपद को यह स्थान प्राप्त हुआ है।
जनसमस्याओं के निस्तारण में टॉप-10 में अपनी जगह बनाते हुए यह प्राप्त किया है, जिले के सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है, इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी बधाई के पात्र है। उन्होने बताया कि आगे भी हमारा यही प्रयास रहेगा कि इस सूची में शीर्ष पर रहे और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सतत रूप से मेहनत करने की जरूरत है। जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है, इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित तिथि के भीतर करते हुए गुणवत्तायुक्त आख्या अपलोड करें, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। शासन की मंशानुरूप समस्त अधिकारीगण दैनिक रूप से जनसुनवाई करेंगे समस्त अधिकारी शिकायती पोर्टल आई0जी0आर0एस0, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में सम्मिलित करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

