श्रावस्ती 12 नवंबर (आरएनएस )। वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारीध्कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी की अगुवानी में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ÓÓवंदे मातरम्ÓÓ का गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रगीत के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि ÓÓवंदे मातरम्ÓÓ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभाव का प्रतीक है। इसके मूल्यों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

