श्रावस्ती 12 नवंबर (आरएनएस )। अभियोजन पक्ष के समन्वित प्रयासों से ।ैश्रध्(म्ग) पॉक्सो एक्ट न्यायालय, जनपद श्रावस्ती द्वारा आज दिनांक 12.11.2025 को थाना सोनवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 490/2010 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में नामित जनपद स्तर पर टॉप 10 माफिया अपराधी गिरीश बहेलिया पुत्र राम नरेश उर्फ भुलई निवासी मो0 हनुमान गढ़ी थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती को गैंग बना कर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराध करना व समाज में भय पैदा करने के प्रकरण में दोषी पाते हुए 03 वर्ष 02 माह 10 दिवस का सश्रम कारावास एवं 5000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

