श्रावस्ती 12 नवंबर (आरएनएस )। श्रावस्ती जिले की जमुनहा तहसील में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि की अवैध रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि उपनिबंधक और कुछ अधिवक्ताओं ने मिलीभगत कर यह रजिस्ट्री की। इस मामले का खुलासा कुछ दिनों पहले हुआ।
उदय भान पुत्र केशव, निवासी रानी सीर, थाना हरदत्त नगर गिरंट, जो अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं, उनकी जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। इस मामले में नाजिमा बेगम, अब्दुल समद उर्फ पुत्तन, अब्दुल करीम, अधिवक्ता बड़े लाल यादव, बिस्मिल्ला, अधिवक्ता जमाल अहमद खां और मुंशरीफ सहित कई लोगों पर मिलीभगत का आरोप है।
आरोप है कि रजिस्ट्रार के मार्गदर्शन में उदय भान की अनुसूचित जाति की भूमि का परमिशन लगाया गया लेकिन उसको फर्जी बताया जा रहा है रजिस्ट्री परिपत्र का भी सही ढंग से परीक्षण नहीं किया गया। इसके बाद सक्षम अधिकारी द्वारा इस भूमि का दाखिल खारिज भी कर दिया गया था।
प्रकरण का खुलासा होने पर रजिस्ट्रार ने अपने बचाव में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच अधिकारी द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

