हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज समाजशास्त्र एवं उर्दू विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्ण जयंती वर्ष–2025 के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष व्याख्यान
प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस )। हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र एवं उर्दू विभाग द्वारा नवा-ए-उर्दू सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रोफेसर मोहम्मद तालिब, सीनियर एसोसिएट, ऑक्सफोर्ड सेंटर फॉर इस्लामिक स्टडीज़ एवं रिसर्च एफिलिएट, स्कूल ऑफ एंथ्रोपोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (यू.के.) मुख्य वक्ता रहे।
प्रो. मोहम्मद तालिब ने समाजशास्त्र की छात्राओं से संवाद करते हुए जमीनी सामाजिक मुद्दों और व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा की ओर अग्रसर करना चाहिए क्योंकि रोजगार और कौशल का गहरा संबंध है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में अधिकांश डिग्रियों का सामाजिक समस्याओं से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं रह गया है, जिसके कारण विकास की दर प्रभावित हो रही है। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझना और अपने जीवन की राह स्वयं बनाना है। विद्यार्थियों को ‘रट्टू तोताÓ बनने के बजाय विचारशील और आत्मनिर्भर व्यक्ति बनने की आवश्यकता है।
प्रो. तालिब ने अपने विचारों को उर्दू की खूबसूरत शायरी के माध्यम से व्यक्त किया, जिससे उनका व्याख्यान और भी प्रभावशाली बन गया।
प्राचार्या प्रो. नासेहा उस्मानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. इरम फरीद उस्मानी ने किया। डा. जऱीना बेगम, श्रीमती शर्मीन फ़ातमा और डा. हुस्ना बानो ने सक्रिय भूमिका निभाई।
यह कार्यक्रम आज ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

