प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता तथा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी, भारत सरकार के पूर्व राज्य सलाहकार किशोर वाष्र्णेय की छोटी बहन रितु वाष्र्णेय गुप्ता (49) के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसजनों सहित अनेक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य हो कि अलीगढ़ के मशहूर प्रतिष्ठान लाला बुद्धसेन हेमंत कुमार पापड़ वालों
की बहू रितु का अल्प बीमारी के कारण सोमवार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेसजनों की एक शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। ईश्वर से मृतक के परिजनों को दुख सहन करने की कामना की गई।
इसी प्रकार मार्निंग वॉकर्स एसोसिएशन, हरि ? योग संस्थान , प्रयागराज नागरिक मंच , लाल बहादुर शास्त्री सेवा निकेतन के पदाधिकारियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

