प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस )। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और आशीष नेहरा क्लब सेंट जांस ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालक एवं बालिका क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
केपी इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 36.4 ओवर में 171 रन (अभिनव प्रताप 65, आदर्श अभिनव अग्रवाल 17-17, अक्षत सिंह 3/42, प्रिंस यादव 2/21, विकास सिंह 2/24) बनाये। जवाब में गोपाल दास क्लब की टीम 35 ओवर में 113 रन (शुभ निषाद 29, रणजीत सिंह 17, कृतेश यादव 11, मिथिलेश यादव 3/22, शारिफ अहमद 3/24, आयुष यादव 3/26) पर सिमट गई। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व राहुल सिंह अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
डीपीएस मैदान पर आशीष नेहरा क्लब सेंट जांस ने 36.1 ओवर में 165 रन (दिव्यांश भारतीय 72, आकाश पटेल 27, हरिओम राय 4/29, विराज पटेल 3/28) बनाए। जवाब में मिलेनियम क्रिकेट क्लब की टीम 38.4 ओवर में 156 रन (रोहन रंजन 26, वात्सल्य चौधरी 21, उज्जवल मिश्र 4/46, ऋषभ सिंह 3/17) पर सिमट गई। मैच में तौसीफ शेख व मोहम्मद नबी अंपायर एवं प्रितेश सोनकर स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

