मंत्री नंदी बोले पटेल ने रियासतें जोड़ीं, मोदी-शाह ने ‘एक भारतÓ सपना पूरा किया
सपा ‘समाप्तवादी पार्टीÓ, लाल किला ब्लास्ट के दोषियों को मिलेगी ऐसी सजा, सात पुश्तें याद रखेंगी
प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस )। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को प्रयागराज में एक पदयात्रा निकाली गई। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस यात्रा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदीÓ और पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदीÓ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पदयात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे ललिता देवी मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यह यात्रा ललिता देवी मंदिर से खत्री पाठशाला, रानीमंडी, लोकनाथ चौराहा, सुलाकी चौराहा, राम भवन चौराहा, मु_ीगंज बड़ा चौराहा, गऊघाट, बर्फ खाना वाली सड़क और कीडगंज पुलिस बूथ से होते हुए मसूरिया माई मंदिर, कीडगंज पर समाप्त हुई।
इस पदयात्रा में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सदस्य, विचार परिवार के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कॉलेजों और स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी तिरंगा झंडा लेकर रैली में शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदीÓ ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में सरदार पटेल जयंती पर पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारतÓ का सपना साकार किया था।
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने अखिलेश यादव को झूठा बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, और समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है।
मंत्री नंदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का बिहार विधानसभा चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं था, इसके बावजूद अखिलेश यादव ने वहां स्टार प्रचारकों की सूची जारी की और खुद प्रचार करने भी पहुंचे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब जमीन पर कोई संगठन या प्रत्याशी ही नहीं है, तो एग्जिट पोल को झूठा बताने का क्या औचित्य है। यह बयान अखिलेश यादव की हताशा और राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है।
दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में कार ब्लास्ट की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है, लेकिन देश का हर नागरिक आश्वस्त है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस ब्लास्ट के जिम्मेदार हैं, उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। मंत्री नंदी ने कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हाथों में है, और केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

