० मिनी माता शासकीय गर्ल कॉलेज राजनांदगांव द्वारा जंगलपुर में 07 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राजनांदगांव पुलिस द्वारा ग्रामिणों एवं एनएसएस के वॉलेंटियरों को किया गया जागरूक
राजनांदगांव, 12 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सायबर सेल से अधिकारियों द्वारा एनएसएस कैम्प जंगलपुर पहुँचकर सभी एनएसएस के वॉलेंटियरों, छात्राओं, उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामिणों को सायबर फ्राड के विभिन्न प्रकार एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, .एपीके फाईल, फिशिंग, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया फ्राड एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में छात्रों को जागरूक किया। सायबर अपराध घटित होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल कर अपना शिकायत दर्ज करने को कहा गया। ”साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी के संदेश के साथ विद्यार्थियों को सतर्क रहने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विभा साहू, सरपंच ग्राम जंगलपुर भुपेन्द्र साहू, 07 दिवसीय विशेष शिविर मिनी माता शासकीय गर्ल कॉलेज राजनांदगांव से कार्यक्रम अधिकारी मोनिका दास, राष्ट्रीय सेवा योजना से इंदुलता साहू एवं सायबर सेल से सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, आर0 हेमंत साहू सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

