० नाम आरोपी निहाल खोबरागढ़े, पिता भास्कर खोबरागडे, उम्र 32 साल, निवासी मालिपारा, थाना का, जिला भंडारा (महाराष्ट्र)
राजनांदगांव, 12 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन जिला राजनादगांव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी तुमडीबोड़ निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में प्रकरण के फरार आरोपी निहाल खोबरागढ़े, पिता भास्कर खोबरागडे, उम्र 32 साल, निवासी मालिपारा, थाना का, जिला भंडारा (महाराष्ट्र)को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रकरण में 05 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है पशु तस्करी के अपराध में सलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जा कर विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी। उक्त क्रार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप पटेल, सउनि0 चुन्नी लाल साहू, आर0 लोकेश साहू का कार्य सराहनीय रहा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

