० 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) एवं 02 आरोपी के विरूद्ध 36(च) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
० दिनांक 05.11.25 को दर्ज धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
राजनांदगांव, 12 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में जिले मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे आज दिनांक 12.11.25 को अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी अजय गुप्ता पिता स्व. राकेष गुप्ता उम्र 39 साल साकिन मोतीपुर रामनगर पवन किराना दुकान के पास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव के कब्जे से 20 पौवा रोमियो देशी शराब जुमला मात्रा 3600 एमएल किमती 1600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया। एवं इसी प्रकार अभियान कार्यवाही मे दिनाक 11.11.25 के रात्रि मे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले आरोपी 01. प्रेमचंद देवदास पिता मनोज देवदास उम्र 27 साल साकिन मोहबा ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. टिकेश्वर कौशिक पिता शशिकांत कौशिक उम्र 19 साल साकिन मोहबा ओपी चिखली जिला राजनांदगांव के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया। अभियान कार्यवाही मे दिनांक 05.11.2025 को अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते पाए जाने पर किए गये अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी विशाल उत्केल पिता कन्हैया उत्केल उम्र 33 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. को आज दिनांक को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। टीप:- क्षेत्र मे शांति कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुण्डा, बदमाश, असमाजिक तत्वो पर विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, सुरेन्द्र रामटेके, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, चन्द्रकपुर आयाम, सुनील बैरागी, नागेश्वर साहू, जयराम निषाद, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

