रायपुर, 12 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी डीडी नगर थाना इलाके के डिपरापारा स्थित खारुन नदी किनारे मछली पकडऩे गए एक व्यक्ति पर कैंची से हमला किया गया है। आरोपी ने व्यक्ति से 1000 रुपए की मांग की तथा नही देने पर कैची से हमला कर दिया गया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रप्रस्थ डिपरापारा निवासी राजकरण यादव ने बताया कि वह 10 नवंबर की शाम करीब 5 बजे डिपरापारा ईंट भ_ा के पास खारुन नदी में मछली पकड़ रहा था। उसके साथ मामा देवेन्द्र यादव भी मौजूद था वहीं पर आरोपी दीपक साहू भी था। इस दौरान दीपक साहू ने देवेन्द्र यादव से तत्काल 1000 रुपए की मांग की। पैसे देने से मना करने पर दीपक साहू ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढऩे पर जान से मारने की धमकी देते हुए कैंची से देवेन्द्र यादव के पेट में वार कर दिया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना में घायल देवेन्द्र यादव को परिजन इलाज के लिए एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीडि़त परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

