फगवाड़ा ,12 नवंबर(आरएनएस)। फगवाड़ा के खोथडां रोड पर मोटरसाइकिल निकालने को लेकर प्रवासी युवाओं द्वारा एक पंजाबी युवक को घेर कर हमला करने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने तीन प्रवासी युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गुरु हरिकिशन नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से मोटरसाइकिल पर खोथडां रोड पर अपनी हवेली को जा रहा था कि डायमंड कार वॉश के बाहर दो युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल घेर लिया और इसी दौरान तीन-चार और युवक आए जिन्होंने उसके ऊपर हमला करके उसे घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की एक विशेष समुदाय के प्रवासी युवकों द्वारा इलाके में रहना मुश्किल कर रखा है।
एएसआई सरबजीत सिंह के अनुसार हरजीत सिंह पर हमला करने के मामले में फिलहाल जुबेर खान पुत्र मजिस्टर निवासी अमर नगर, सुखियान व उज्जैर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके जुबेर खान को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई के अनुसार बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

