भोपाल 12 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, सब्जी, फ्रूट, कपड़े आदि की दुकानें, अवैध रूप से बनें चबूतरे, छप्पर, टपरे, पंडाल, नाली पर रखी फर्शियां आदि को हटाया साथ ही आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया वाहन व दुकानों के बाहर रखा सामान, कटआउट आदि हटाये और ठेले, कैरेड, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, बेंच, स्टूल, तराजू, स्टैण्ड जाली आदि जप्त किए। निगम अमले ने भोपाल स्मार्ट सिटी डेव्लपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कार्यवाही में सहयोग करते हुए सरस्वती नगर क्षेत्र में बनीं 01 अवैध दुकान को तोड़ा और 08 दुकानें जवाहर चौक के निकट 12 दफ्तर क्षेत्र में शिफ्ट कराई।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को कोलार रोड, जेके हास्पिटल, अमृताहार रेस्टोरेंट, खाटू श्याम मंदिर, डीमार्ट चौराहा, फाईन एवेन्यू, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, भदभदा मंडी, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, नेहरू नगर, 10, 11 एवं 12 नंबर स्टॉप क्षेत्र, एम्स हास्पिटल, अयोध्या बायपास, नरेला शंकर जोड़, जेके रोड, निजामुद्दीन कालोनी रोड, जहांगीराबाद, लिली टॉकीज, पातरापुल, टीला जमालपुरा, डीआईजी बंगला, भोपाल टॉकीज, रेल्वे स्टेशन, छोला विश्रामघाट, करोद, ईटखेड़ी, पीपुल्स मॉल, जेल रोड, बैरागढ़ चंचल चौराहा, ईदगाह हिल्स, कोहेफिजा, शाहजहांनाबाद आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए ईदगाह हिल्स क्षेत्र में नाली के ऊपर अवैध रूप से बना चबूतरा तोड़ा साथ ही टीला जमालपुरा क्षेत्र में नाली के ऊपर अवैध रूप से रखी फर्शियां, 12 नंबर स्टॉप क्षेत्र में अवैध रूप से बनें छप्पर, अयोध्या बायपास मार्ग पर अवैध रूप से लगे टेंट, पंडाल आदि को हटाया। निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगी सब्जी, फल आदि की दुकानें हटवाई और 05 ठेले, 36 कैरेड, 30 स्टैण्ड बोर्ड, 07 टेबिल, 08 स्टूल, 13 कुर्सियें, 01 बेंच, 03 तराजू, 02 स्टैण्ड जाली, 22 कटआउट आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने भोपाल स्मार्ट सिटी डेव्लपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कार्यवाही में सहयोग करते हुए सरस्वती नगर क्षेत्र में बनीं 01 अवैध दुकान को तोड़ा और 08 दुकानें जवाहर चौक के निकट 12 दफ्तर क्षेत्र में शिफ्ट कराई।

