दतिया 12 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे दतिया के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ बी के वर्मा की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार फूड बास्केट वितरण करने सहयोग राशि एकत्रित की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ बीके वर्मा और जिला क्षय अधिकारी डॉ विशाल वर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके सोनी दतिया के मार्गदर्शन में आज सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से 30 फूड बास्केट का वितरण टीबी मरीजों को सीएमएचओ द्वारा जिला क्षय केंद्र पर वितरित की गई टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के साथ दवाइयां नियमित सेवन करने को समझाया और दतिया जिले को टीबी मुक्त करने की अपील की स्क्रीनिंग की गई।

