धमतरी, 12 नवम्बर (आरएनएस)। 8वीं राष्ट्रीय वनौषधि संगोष्ठी में देवदास सम्मानित
धमतरी। अरपा सन पर्यावरण सुरक्षा एवं मानव विकास समिति के तत्वाधान में 8वीं राष्ट्रीय वनौषधि ज्ञान संगोष्ठी-2025 का आयोजन पेंड्रा में हुई। इसमें पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षित वैद्यराज प्रेमचंद देवदास को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में देशभर से करीब 800 वैद्यराज आए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परंपरागत एवं औषधि पादक बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम थे। अध्यक्षता अभा पारंपरिक वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पटेल ने की। कार्यक्रम में धमतरी से गए वैद्यराज प्रेमचंद देवदास ने कहा कि भारतीय वनौ?षधि परंपरागत न केवल उपचार का माध्यम है, बल्कि हमारी संस्कृति पर्यावरण और मानवी संवेदना से गहराइयों से जुड़ी हुई इस ज्ञान को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

