बीकापुर-अयोध्या,11 जून(आरएनएस)। बुधवार की देर शाम बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अमावा मोड़ के पास हुई आमने-सामने बाइक की टक्कर में घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार अमांवा मोड के समीप दो मोटरसाइकिल सवार की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थनीय लोगों के सहयोग से ऐम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोछा मजरे रूचि का पुरवा निवासी नंद कुमार प्रजापति पुत्र स्व जोखू प्रजापति (लगभग 45 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।घटना में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के लक्ष्मणपुरग्रंट निवासी पवन कुमार यादव पुत्र स्व राम अवतार (लगभग 21वर्ष) का बीकापुर सीएचसी पर प्रथम इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन अच्छे इलाज के लिए उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गये। जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार की भोर में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक नन्द कुमार के दो लड़के राजेन्द्र लगभग 20 वर्ष एवं शैलेन्द्र लगभग 17 वर्ष और एक लड़की कौशिकी लगभग 23 वर्ष है। तीनों अभी अविवाहित हैं। वही दूसरे मृतक पवन कुमार यादव के एक दो वर्षीय पुत्र है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

