बिलासपुर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। जिले में आयोजित भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के बयान से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कथावाचक ने अपने प्रवचन के दौरान सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया है।
वायरल वीडियो में कथावाचक आशुतोष चैतन्य यह कहते सुने जा सकते हैं कि कितना दुख होता है, देश का क्या होगाज् पहले सनातनी थे, अब सतनामी हो गए। उन्हें यह भी नहीं पता कि सतनामी का मतलब क्या है। इस कथन के बाद समाज के लोगों ने इसे अपमानजनक बताया और कथावाचक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध में सतनामी समाज के सैकड़ों लोग तखतपुर थाने के बाहर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी की। भीड़ ने थाने का घेराव करते हुए कथावाचक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, जिले में इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

